पथरिया–बंडा मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम करीब 4 बजे हिनौता की घटिया के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस सड़क के बीच पलटने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से बस हटाकर मार्ग बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। राहत की बात है कि किसी बड़े हादसे की खबर नहीं है।