बांदा: राजकीय महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय में पुलवामा शहीदों को कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई
Banda, Banda | Feb 14, 2026 बांदा शहर के राजकीय महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय मे प्राचार्य प्रो दिवाली गुप्ता के निर्देशन में पुलवामा शहीदों को कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएं एकत्रित हुए और मोमबत्तियां जलाकर वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ 2 मिनट का मौन रखकर किया गया है।