सीआईपी में ड्यूटी के दौरान कर्मी की मौत हो गई। जिसके बाद सोमवार शाम करीब चार बजे परिजनों ने मुआवजे को लेकर हंगामा किया। मिली जानकारी के अनुसार सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत मृतक बिरसा कच्छप पेड़ काटने के दौरान गिर पड़े जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों सहित अन्य लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।