बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के कथारा कोलियरी में ग्रेडर मशीन की चपेट में आने से 52 वर्षीय सीसीएल कर्मी मोहम्मद यूनुस घायल हो गया।इस दौरान अन्य कर्मियों में कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई।गुरुवार समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि कथारा कोलियरी परिसर में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर मोहम्मद यूनुस बाइक से कथारा सीसीएल अस्पताल जा रहे थे।