जनपद सीतापुर के अंतर्गत लहरपुर थाना क्षेत्र के तेजवापुर गांव निवासी दिनेश कुमार पुत्र लाल जी अपनी पत्नी की दवा लेने के लिए पैदल जा रहे थे। रास्ते में खनियापुर गांव के पास बाइक सवार की टक्कर से दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनके इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई है।