सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महेवागंज पुलिस चौकी क्षेत्र के बुढनापुर गांव के पास खंभार खेड़ा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइकों पर सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में नवनीत पुत्र भगवती प्रसाद निवासी ख़ैंईहा की मौत हो गई है।दीपक और अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।