रामपुर: जिला जज ने मीडिया से मुखातिब होकर कहा- 14 सितंबर 2024 को लोक अदालत में 72000 से ज्यादा केसों का निपटारा करेंगे
Rampur, Rampur | Sep 5, 2024 जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने गुरुबार को मीडिया से मुखातिब होकर कहा है कि आगामी 14 सितंबर 2024 को लोक अदालत के माध्यम से 72000 से ज्यादा मुकदमों का निपटारा करेंगे। बाकायदा लक्ष्य बनाया है,उसे लक्ष्य को पूरा करने के लिए तैयारी की जा रही हैं। लोगों से अपील है कि वह ज्यादा से ज्यादा अपने मुकदमों को आपसी सहमति से निपटने के लिए लोक अदालत में जरूर पहुंचे ।