राज्यस्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर की बॉयज़ और गर्ल्स टीम शुक्रवार को नवादा के लिए रवाना हुई। टीम के रवाना होने के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस मौके पर समाजसेवी विजय कुमार यादव ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की।