तीर्थ यात्रा कर घर वापसी लौटे तीर्थ यात्रियों का स्वजनो सहित स्नेहीजनों ने स्वागत कर आशीष प्राप्त किया। खालवा तीर्थ यात्रियों ने 15 दिन की तीर्थ यात्रा के दौरान गंगासागर , जगन्नाथपुरी सहित अन्य तीर्थ स्थलों पर भगवान के दर्शन लाभ लिया। मंगलवार को खालवा नगर पहुचते ही ढोल ढमाकों के साथ स्वागत करते हुए स्थानीय सीताराम बाबा आश्रम ले गए जहाँ भव्य सम्मान किया गया।