सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी में बीते बुधवार शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों फांसी लगने से मौत हो गई है। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान साहिब बानो पत्नी जावेद के रूप में हुई है। थाना प्रभारी विंदेश्वर प्रसाद पांडे ने गुरुवार शाम बताया कि मामले की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।