समस्तीपुर: शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर में जलाभिषेक के लिए गंगाजल लाने को लेकर जंक्शन पर उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब
समस्तीपुर में सावन की अंतिम सोमवारी पर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर में जलाभिषेक के लिए गंगाजल को लेकर रविवार शाम जंक्शन पर कांवरियों का जन सैलाब उमर पड़ा। पूरा स्टेशन परिसर बोल बम के नारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में लोग बेगूसराय के झमटिया घाट से गंगाजल लेकर पैदल ही करीब 40 किलोमीटर की यात्रा करते हुए समस्तीपुर पहुंचेंगे।