सिकंदरा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी विकास बुधवार को औरैया जिले में स्थित अपने ननिहाल गए थे। देर रात जब वह बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे पर कोल्हूपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें विकास की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को करीब 2 बजे शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।