गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र से आज बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे तक तकरीबन 150 सरस्वती पूजा समित के लोगो के द्वारा लिखित आवेदन दे दिया गया है। जितने भी आवेदन पुलिस को मिल रही है उसे आवेदन की आधार पर पुलिस लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। थाना अध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे साउंड पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी।