मझौलिया थाना क्षेत्र के पासवान चौक में एक बार फिर चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। बिते रात्रि सेंधमारी कर चोरो ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार के सुबह करीब 6 बजे श्री दुर्गा ज्वैलर्स के प्रोपराइटर सुरज सोनी ने बताया कि बीती रात अपराधियों ने दीवार में सेंध लगाकर दुकान में प्रवेश किया है।