नगर नौसा: सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, नगरनौसा प्रखंड के संजीव मुखिया के ठिकानों पर छापेमारी
सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में (ईडी) ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया से जुड़े दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।ईडी ने थाना क्षेत्र के गोसाईंमठ व बलबा गांव में छापामारी की।केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने सुबह साढ़े सात बजे से दो अलग स्थानों पर समानांतर कार्रवाई शुरू की।