ताजपुर: मुर्गियाचक से आगे दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग हुए घायल, इलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया
बंगरा थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक से आगे दो बाइक की टक्कर में तीन सवार जख्मी हो गए। सूचना पर 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर तीनों जख्मी लोगों को इलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है। 112 पुलिस टीम ने जख्मी के परिजनों को इसकी सूचना दे दिया है।