गढ़वा: गढ़वा बस स्टैंड फायरिंग केस: 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद
Garhwa, Garhwa | Mar 25, 2026 गढ़वा बस स्टैंड के दक्षिणी गेट के पास सोमवार की रात हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को इस मामले का खुलासा गढ़वा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने किया। घटना के बाद पुलिस की सक्रियता से 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है।