सफीपुर: दोस्ती नगर पुलिया के पास रोड पर गिरी बाइक सवार महिला, पीछे से आ रहे डंपर ने महिला को रौंदा
Safipur, Unnao | Feb 22, 2024 भदानी गांव निवासी शांति अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर उन्नाव से अपने घर आ रही थी। तभी दोस्ती नगर पुलिया के पास बाइक से रोड पर जा गिरी। पीछे से आ रहे डंपर ने महिला को रौंद दिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।