उंटारी रोड: उंटारी रोड जिला परिषद सदस्य अरविंद सिंह ने पांडेपुरा में पीसीसी पथ और नाली निर्माण का किया शिलान्यास
जिले के उंटारी रोड जिला परिषद सदस्य अरविंद सिंह ने रविवार को उंटारी रोड प्रखंड के पांडेपुरा में एक पीसीसी पथ और एक नाली निर्माण का शिलान्यास किया , जिला परिषद सदस्य अरविंद सिंह ने बताया की सड़क नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था , जबकि नाली निर्माण करा देने से सड़क पर जमने वाला पानी अब निकल सकेगा।