उंटारी रोड: उंटारी रोड प्रखंड में 200 एकड़ में लगा फसल बाढ़ में बहा
पलामू जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण उंटारी रोड प्रखंड के किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। पलामू जिले में लगातार हो रही बारिश से कोयल नदी में बाढ़ आ गई है जिस जिले के उतरी रोड प्रखंड के लगभग आधा दर्जन गांव के दो सो एकड़ खेत में लगे फसल बरबाद हो गई है। वहीं किसान के खेत में नदी के उबाल से आई बालू भी पूरी तरह से भर गई है।