सिवानी: सिवानी में शुक्रवार को निकली गई मतदाता जागरूकता रैली
शिक्षा विभाग के आदेश पर शहर की राजकीय संस्कृती मॉडल स्कूल के छात्रों की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को खंड शिक्षा अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से स्कूली छात्रों ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का काम किया। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य के अलावा स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।