नगर के चांदपुर बस स्टैंड मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद दोनों बाइक चालक एक दूसरे से भिड़ गए। मंगलवार को नगर के चांदपुर मार्ग पर दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिस कारण दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद दोनों भाई को के चालक एक दूसरे से भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनों चालकों को शांत कराया।