बूरमू: लो वोल्टेज व कटौती से परेशान किसानों ने बिजली विभाग के सब स्टेशन का किया घेराव
Burmu, Ranchi | Apr 28, 2024 बेड़ो प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की अनियमित कटौती व लो वोल्टेज से परेशान किसानों ने रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित विधुत विभाग के सब स्टेशन का घेराव किया। किसानों ने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या दूर नहीं हुई तो पूरे प्रखंड के किसान उग्र आंदोलन करेंगे।