मुंगेली: सरगांव थाना से महज 100 मीटर दूर ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी कर 8 लाख के गहने पार किए अज्ञात चोरों ने
मुंगेली जिले के सरगांव में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने 8 लाख के सोने चांदी के गहने पार कर दिए । सरगांव थाना से महेश 100 मीटर की दूरी पर स्थित श्याम मेटल एंड सोनी ज्वेलर्स को चोरों ने निशाना बनाया । इस दौरान यहां से8 लाख के सोने चांदी के जेवरों को पार कर दिया गया दुकान संचालक श्यामलाल सोनी ने मामले की शिकायत सरगांव थाना में दर्ज करवा दी है।