इटावा: रेलवे स्टेशन पर पड़े मिले अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत, शिनाख्त न होने पर GRP पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Etawah, Etawah | Feb 10, 2024 जंक्शन रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म 4 पर मंगलवार को पड़े मिले अज्ञात व्यक्ति को RPF पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुँचाया था। जहाँ उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। वहीं जिला चिकित्सालय की सूचना पर 72 घंटे बीत जाने के बाद GRP पुलिस ने आज शनिवार को शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम करवाते हुए शव का अंतिम संस्कार किया।