चूरू: इंद्रमणि पार्क से अरावली संरक्षण की मांग को लेकर निकली रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Churu, Churu | Dec 24, 2025 अरावली पर्वत श्रृंखला के संरक्षण की मांग को लेकर शहीद भगतसिंह युवा क्रान्तिकारी मंच राजस्थान के तत्वावधान में बुधवार को चूरू में जनआंदोलन आयोजित किया गया। इस दौरान मंच से जुड़े युवाओं, किसानों, पर्यावरण प्रेमियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इंद्रमणि पार्क से कलेक्ट्रेट सर्किल तक शांतिपूर्ण रैली निकाली।