देवसर: जिले में सम्पत्ति विरूपण के तहत की जा रही कार्रवाई का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा नगरीय क्षेत्र में सम्पत्ति विरूपण के तहत की जा रही कार्रवाई का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर कहा है कि निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, इस दृष्टिकोण से यह सुनिश्चित की जाए कि जिले में किसी संपत्ति का विरूपण न हो।