गोपालगंज: वृत्ति टोला में आपसी विवाद में हुई मारपीट, तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
मांझागढ़ थाना क्षेत्र के वृति टोला में सोमवार को खेत में मवेशी चराने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। इस दौरान पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से हमला कर एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, वृति टोला निवासी हाकिम सहनी के खेत में कुछ लोग अपनी बकरियां चरा रहे थे।