गौरा विधायक प्रभात वर्मा का जन्मदिन सैदापुर स्थित उनके आवास पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय जनता शामिल हुई। गुरुवार 12 बजे केक काटा गया और तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। विधायक ने सभी का आभार जताया। मौके पर खिचड़ी भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।