उरई: कदौरा थाना क्षेत्र में बाइक से अनियंत्रित होकर गिरी महिला की मौत, राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
Orai, Jalaun | Oct 20, 2024 रविवार की दोपहर 2:00 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक महिला के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, महिला बाइक पर सवार होकर जा रही थी तभी बाइक से अनियंत्रित होकर महिला नीचे गिर गई और घायल हो गई जिसके बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।