पाकुड़ में महेशपुर पाकुड़िया मुख्य सड़क के हाथीमारा गांव के पास मंगलवार को चलती कार में भीषण आग लग गई. कार में अचानक आग लगने से चालक व एक अन्य व्यक्ति कूदकर अपनी जान बचायी. कार में आग तुरंत फैल गयी और लपटे उठने लगी. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. कार चालक ने मदद के लिए कई लोगों से संपर्क किया लेकिन दूरी होने के कारण लोग वहां समय पर नहीं पहुंच पाए. साथ ही आसपास पानी या आग बुझाने की कोई व्यवस्था नहीं रहने के कारण कार पूरी तरह जलकर खाक हो गया. सूचना मिलते ही महेशपुर थाना की पुलिस पहुंची और चालक सहित अन्य लोगों से पूछताछ की. इस हादसे में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. पुलिस ने क