राज्य शासन सचिवालय से आई (ARD) टीम ने जिला मुख्यालय पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।जिससे प्रशासनिक महकमे में हलचल देखी गई।निरीक्षण के दौरान कई कार्यालयों पर ताले लटके मिले, जबकि कई जगह अधिकारी और कर्मचारी अपनी कुर्सियों से नदारद पाए गए।टीम ने कलेक्ट्रेट, जिला परिषद, नगर परिषद, परिवहन विभाग, आबकारी विभाग, खनन विभाग आदि का निरीक्षण किया।