सलैया स्टेशन गेट के सामने पीने के पानी के नल के पास गंदगी, यात्रियों में नाराज़गी
सलैया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए पीने के पानी के नल और टंकी के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्टेशन अधीक्षक गेट के ठीक सामने स्थित इस जगह पर साफ-सफाई के अभाव में पानी जमा हो रहा है, जिससे न केवल दुर्गंध फैल रही है बल्कि यात्रियों के फिसलने का भी खतरा बना हुआ है