पर्यावरण मित्र संस्था एवं नगर परिषद मनासा के सौजन्य से कंजार्डा पठार क्षेत्र के जंगल में रविवार को सीडबॉल रोपण अभियान चलाया गया ।संस्था द्वारा करीब सुबह से लेकर शाम तक करीब 110000 सीडबॉल रोपण किया गया। जिसमें नीम शीशम आंवला पलाश करंज खेर खाखरा खजूर जैसे कई पौधे शामिल हैं संस्था द्वारा करीब 20 हजार सीड़बॉल और लगाने का लक्ष्य है।