धार: धार के नानियावाडी में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग
धार के नानियावाडी में शॉर्ट सर्किट के चलते सोमवार को एक मकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार 10:30 पर अचानक सुरेश राव नामक व्यक्ति के मकान में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई, आग लगते ही क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया।