धार: धार में प्रकृति परीक्षण का आयोजन, केंद्रीय राज्यमंत्री सवित्री ठाकुर ने अभियान की सराहना की
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने धार में अपना प्रकृति परीक्षण कराया। यह परीक्षण डॉ. अतुल तोमर ने किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ठाकुर ने "देश का प्रकृति परीक्षण अभियान" के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना की और इस अभियान के महत्व पर जोर दिया।