नगर पंचायत परसा बाजार अंतर्गत सैदपुर में शनिवार के सुबह 11 बजे तार के पेड़ से गिरने से एक युवक की मौत हो गई.मृतक की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के ढोलही गांव निवासी वकील नट के पुत्र दिलीप नट के रूप में हुई है.स्थानीय लोगों ने उसे अचेत अवस्था में आनन-फानन में परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.