रायसिंहनगर में अंडरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हुआ। खुदाई के समय अचानक मिट्टी धसने से एक मजदूर उसके नीचे दब गया, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद मजदूरों व स्टाफ ने उसे बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल भिजवाया। मंगलवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी अनुसार घटना के बाद स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।