दुलमी: कुजू रेलवे साइडिंग क्वार्टर के पास अज्ञात महिला का शव मिला
Dulmi, Ramgarh | Oct 20, 2024 कुज्जू थाना प्रभारी दिगंबर पांडे ने रविवार को दिन के लगभग 12:00 बजे रेलवे साइडिंग क्वार्टर साइड से एक अज्ञात महिला के शव को बरामद किया है। थाना प्रभारी दिगंबर पांडे ने जानकारी देते हुए कहा कि शव की पहचान नहीं की जा सकी है पुलिस शवको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।वही मामले की छानबीन की जा रही है