साहेबगंज: साहेबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर के बिना अनुमति के घर गए मरीज की मौत डिस्चार्ज पेपर को लेकर नोकझोक
साहेबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर को बिना बताए एवं बिना डिस्चार्ज करवाएं मरीज को घर ले जाने के कारण उसकी मृत्यु हो जाने मामला प्रकाश में आया है। बीते 28 फरवरी को गुलाबपट्टी निवासी सुदामा राम कि पत्नी सियापति देवी(21) वर्ष को प्रशव के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, प्रसव के बाद सियापति देवी बिना दिस्चार्ज कराएं घर चली गई