सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव में एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने पूरे गांव को गम में डूबो दिया। चाची के साथ मामा की तेरही में आए 19 वर्षीय युवक की हादसे में मौत हो गई। कुछ ही पलों में तेरही का माहौल और गहरे मातम में बदल गया। नगरा क्षेत्र के नरही निवासी सत्यम खरवार पुत्र अनिल खरवार अपनी चाची गुड्डन देवी के साथ सिसोटार गांव आया था।