मथुरा: वृंदावन: सोने-चांदी के स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजमान होकर बांकेबिहारी ने हरियाली तीज पर दिए दिव्य दर्शन
वृंदावन:32 फुट चौड़े व 12 फुट ऊंचे विशाल स्वर्ण- रजत निर्मित हिंडोले में विराजमान होकर बाके बिहारी जी ने दर्शन दिए भक्तों ने जब अपने आराध्य को स्वर्ण-रजत बेशकीमती हिंडोले में झूलते हुए देखा तो उनके आनंद का ठिकाना नहीं रहा और वे स्वयं को धन्य महसूस करने लगे।