लवाण उपखंड सहित जिले में इन दिनों यूरिया खाद की किल्लत चल रही है। जिससे किसान वर्ग बेहद परेशान है। इसी बीच गुरुवार को लवाण जीएसएस पर यूरिया खाद की गाड़ी खाद के बैंग लेकर पहुंची है। जिसे गाडी से उतारकर जीएसएस के गोदाम में रखवाया गया। जीएसएस में खाद आने की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में किसानों की भीड़ लग गई। इस पर जीएसएस कर्मचारी व कृषि विभाग के अधिका