देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने खलंगा रोड रायपुर के पास से गिरफ्तार शातिर वाहन चोर को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
देहरादून की रायपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार एक शातिर वाहन चोर संदीप कुमार कटारिया निवासी संजय कॉलोनी, डालनवाला, जनपद देहरादून, उम्र 32 है को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि दिनांक 05/02/2025 को वादिनी शिखा शर्मा ने थाने में अज्ञात चोर के द्वारा उनकी स्कूटी चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।