खरगोन। जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है। जिले के खंडवा- बड़ौदा स्टेट हाईवे पर दो बाईकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में उपचार के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए है। सोमवार 5:00 बजे अस्पताल पुलिस चौकी से मिली प्राप्त जानकारी अनुसार मेहरजा फाटे पर चार लोग सड़क हादसे के शिकार हो गए। इस हादसे में गंभीर रुप से घायल सुनील गजानंद यादव (33) की मौत हो गई।