भारत की टी 20 विश्व कप 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद मध्य प्रदेश के बालाघाट में जमकर जश्न मनाया गया। बता दें कि 8 मार्च की देर शाम 7 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हुआ। जिसको लेकर बालाघाट नगर में उत्कर्ष खेल मैदान और कालिपुतली चौक में बड़े स्क्रीन पर मैच देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी