बड़हरिया: जगतपुरा गांव में दो बाइकों की टक्कर में 5 घायल, एक की मौत
Barharia, Siwan | Nov 16, 2025 बड़हरिया थाना क्षेत्र के जगतपुरा गांव के मिडिल स्कूल के सामने शनिवार की रात 11 बजे दो बाइको की आमने सामने की जोरदार टक्कर में पाँच लोग घायल हो गए।जिसमें एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। चार लोगों को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरिया में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।