बदनावर: बदनावर में ग्रामीण तहसील पत्रकार संघ के कार्यालय का हुआ शुभारंभ, भाजपा जिला अध्यक्ष ने पत्रकारों को दी बधाई
Badnawar, Dhar | Sep 8, 2024 यहां शीतलामाता बस स्टैंड पर ग्रामीण तहसील पत्रकार संघ के नवीन कार्यालय का शुभारंभ संत ऋषिराज महाराज व कथावाचक पं बालकृष्ण शास्त्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर अतिथियों ने कलमकारों से कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। पत्रकार जनहितैषी मुद्दों को बिना किसी पक्षपात के उठाते रहे।