दरा मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लाई गई बाघिन MT-10 को आखिरकार खुले जंगल में छोड़ दिया गया है। बाघिन झामरा वैली स्थित एक हेक्टेयर के सॉफ्ट एनक्लोजर से निकलकर मुकंदरा के खुले जंगल में चली गई। सोमवार शाम करीब 5 बजे वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जिस इलाके में बाघिन को छोड़ा गया है।