मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मचारी गांव के पास ट्रैक्टर से कुचलकर एक खलासी की मौत हो गई। मौत की घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान रोहित कुमार के रूप में की जा रही है। घटना मंगलवार-बुधवार की देर रात करीब 12:05 की बताई गई है।